मुझको मिला रावण मुँह अपना लटकाए हुए
मैंने पूछा क्या हुआ तुम क्यों हो मुरझाए हुए?
क्या डर है तुम्हें अपने जल जाने का?
रावण बोला नहीं डरता हुँ मैं मुझे जलाने से,बस हैरान हुँ मैं आज केइस ज़माने से
हे दीपक तुम मेरे जलने से पहले मेरी
बात सुन लेना,जो बातदिल में है मेरे दुनिया को तुम बता देना
रावण बोला हे बंधू दहन से पहले अपने मन के अहंकार को जला लेना
और हो सके तो लाज माँ बहन की बचा लेना
बुराई देखने से दूसरों की पहले ख़ुद के अंदर झाँक लेना
और फिर अपने दोषों को स्वयं हीआग लगा देना
हो सके तो रिश्तों को दिल से अपने
निभा लेना
और पहन मुखोटा चेहरे पर तुम ख़ुद को रावण मत बना लेना
कलजूगी हो इस कलयुग में हो सके तो पुण्य थोड़ा कमा लेना
जात धर्म और विसंगतियों को ना तुम कही जगह देना
हो सके तो यह अलख हर दिल में जला देना
और जब बन जाओ तुम इंसान
उस दिन रावण तुम जला लेना
।दीपक।

