न तमस् न कोहरा फिर भी सब धुँधला सा है

रास्ता सीधा है पर सब गुमराह सा है


नमक का मल्हम लेकर चल रहे काँटों पर 

रास्ता काँटों का भी रेशम सा है


यह ना कोई शिकायत है मेरी न कोई उदासी है

बस चलना मेरा कुछ हौसलों सा है


गिरना और गिर कर संभलना ही फ़ितरत है मेरी 

क्यूँ थकूँ मैं यह ढाँचा आदमी सा है


यूँही नहीं पैदा होते हम इंसान बनकर

दुःखों से लड़ना लाज़मी सा है


बहुत हसीन है इस दुनिया में सभी

पर यह आलम क्यूँ उदासी सा है


भाग्य क़ो भी कोसें के कब तक

खेल लकीरों तों हाथों कि बानगी सा है


।दीपक व्यास!

इंदौर मध्यप्रदेश