ये रंग ही तो हैं
जो याद दिलाते हैं की इनकी तरह हममे भी हैं कई रंग जज़्बातों के, एहसासों के
जो यूँ तो जुदा हैं एक दूसरे से
पर हिस्सा भी हैं एक दूसरे का
क्युकी जैसे दो रंगो के मिलने से बनता है नया रंग,
वैसा ही कुछ होता है जज़्बातों के साथ भी... हैना...?
और फिर इसी तरह बनते जाते है नये रंग, हर रोज़, हर पल
जो बनाते हैं जिंदगी को और भी उम्दा, और भी खूबसूरत....
ये रंग ही तो हैं
जो याद दिलाते हैं
कि कैसे एक रंग के आ जाने से बदल जाती है पूरी तस्वीर
जरूरत होती है तो बस उसे देखने की उसे ढूँढ लाने की
और फिर हम भी बदल पाते हैं हर मंज़र, हर हालात, हमारे मुताबिक़
यही तो करते हैं ना हम हर रोज़
अपनी मर्ज़ी का एक रंग भर देते हैं
और वो दिन उसी एक रंग मैं ढल जाता है
क्यु ना हम लेकर कई एहसासो के रंग बनाये एक नई तस्वीर
और जिये हर रोज़ एक नये अंदाज़ मैं. .
आखिर इन रंगों की गिनती, इनकी बहुतायत ही तो दर्शाती है परिपक्वता हमारे व्यक्तित्व की.. हैना?
