ये समुन्दर में यूँ
उफान सा क्यूँ है
हर शख्स यूँ
परेशान सा क्यूँ है
क्यों है ये असन्तोष
ये मतभेद आपस में
सबकी बातों में यूँ
अपमान सा क्यूँ है।
हैं क्यों मुखर
ये विरोध के स्वर
जनसेना में यूँ
उबाल सा क्यूँ है
फ़ैल है अराजकता
बस चारों ओर
ये देश में इतना
बबाल सा क्यूँ है।
जिसका हल ना हो
ऐसी तो कोई बात नहीं
फिर सबके दिलों में यूँ
मलाल सा क्यूँ है
एक अनजाना सा
डर है सबको
सबके दिलों का यूँ
हाल सा क्यूँ है।ी
