इस दिल के सब अरमान है तू

अंजान बड़ी नादान है तू

समझी नहीं तू अब तक इतना

जीने का मेरा समान हैं तू

देखूं तुझे तो खिल जाऊं

किस्मत पर अपनी इतराऊं

है इतना ही तुमको बतलाना

सुन ले की मेरी जान है तू।


तुझ बिन सब वीराना है

ये संसार भी अनजाना है

यूं तो मुट्ठी में दुनिया सारी है

पर बिन तेरे सब बेगाना है

इन धुंधले धूमिल चेहरों में

एक मेरी पहचान है तू

क्षितिज पर सूरज के जैसे

एक मंद मंद मुस्कान है तू।