इन लम्हों में कुछ बात तो है

जो हमेशा याद आएंगे

कुछ अच्छे हैं कुछ बुरे भी हैं

पर ये सब, कुछ सिखा कह जाएंगे।

ये खुशनुमा पल यह हसीं समा

जैसे मौसम हो सावन का

हर जगह बस खुशियां ही खुशियां

चहके हर कोना घर आंगन का

कल इनको याद करोगे तुम

तो नैना नम हो जाएंगे

इन लम्हों में कुछ बात तो है

जो हमेशा याद आएंगे।

जब सितारे गर्त में हों

तब बुलन्दी हिम्मत में रखना

हर समय कट जाता है

बस सच्चाई ईमान में रखना

यह बीता वक़्त जब सोचोगे कल

तो हिम्मत तुम्हें दिलाएंगे

इन लम्हों में कुछ बात तो है

जो हमेशा याद आएंगे।