अंधेरी उन रातों में
वो सर्दी की भीगी बातों में
अटरिया का वो टिम टिम तारा
वो दीपक से होता उजियारा
एक नई अलख जगाता है
एक उमंग सी मन में लाता है
यह स्याह रात भी गुज़र जाएगी
ये विश्वास दिलाता है।
ये जीवन भी एक रात है काली
बस हमको लड़ते जाना है
सवेरा भी आएगा एक दिन
खुद को यकीं दिलाना है
वो दीपक ही है साथी राहों का
बस हौसला बढ़ाता है
आगे बस आगे बढ़ने का
साहस हमें दिलाता है।
