अंधेरी उन रातों में

वो सर्दी की भीगी बातों में

अटरिया का वो टिम टिम तारा

वो दीपक से होता उजियारा

एक नई अलख जगाता है

एक उमंग सी मन में लाता है

यह स्याह रात भी गुज़र जाएगी

ये विश्वास दिलाता है।