खुदा जाने आज उसका कैसा जलवा होगा
हुस्न होगा नजाकत होगा और जवा होगा
कोई उसके चेहरे को पढ़े और बताए हमे
सब के सामने उसका चेहरा कितना खिला होगा
वो नज़र झुकाए हुए चेहरे पर हया होगी
डरते हुए लब उसका कांप रहा होगा
मुझे पता है वो गमजदा हुई थी मगर
महफ़िल में उसके होने से खुदा वहा होगा
मुझे दिखा उसका चेहरा मेरे दीवारों पर
फिर मुझे लगा कि ये मेरा भ्रम रहा होगा

