इसी आसमान के नीचे,
कहीं हो तुम.
पर दूरी इतनी,
पार ना कर सकुंगी मैं.
मिलेंगे कभी किसी दिन.
इत्मीनान से.
एकाध घंटा बैठ पायें साथ साथ.
बिना डरे, बिना झिझके.
बिन इधर उधर देखे कि कोई हमें पहचान तो नहीं लेगा.
केह पायें वह सारी बातें,
जो रह गयी थीं अनकही.
वह सारे सच,
जो बिखेर सकते थे नाजुक सी हकीकतें.
जिन्हें ना केहने की हिम्मत थी,
ना निभाने का रास्ता था.
फिर लगा लेंगे हिसाब.
क्या पाया, कितना खोया?
और क्या क्या हो सकता था?
कुछ ही बूंदें ही सही,
पर आखीर वह बारिश आ ही जायेगी.
