अब मैं बहुत थक गया हूं, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी....
अब और सहने की शक्ति नहीं, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी,
गलती हुई सजा दो मुझे, हर जख्म दो पर यूं ना बांधो मुझे
दम घुटता है इस अंधेरे में मेरा, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी,
ऐसे क्यूँ सता रहे हो मुझे, ऐसे क्यूँ रुला रहे हो मुझे....
हौसला डगमगाने लगा है मेरा, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी,
ऐ जिंदगी अब छोड़ दे मुझे, रुक यही अब बख्श दे मुझे,
कदम लड़खड़ाने लगा है मेरा, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी,
अब मैं बहुत थक गया हूं, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी.....
अब और सहने की शक्ति नहीं, क्या करूँ बता ऐ जिंदगी..!


