मैं तेरी बस्ती का मुशाफिर बना बैठा हूं
निकला हूं सैर पर राह भटक गया हूं
खट खटा रहा हूं दरवाज इसका उसका
कुछ लोग राह बता रहे हैं कुछ बातों में फसा रहे हैं
तेरे घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है
तेरे नाम से लोग इतरा रहे हैं,
मैं जो मुशाफिर बना बैठा तेरी बस्ती का
मुझसे मिलकर लोग तंगा रहे हैं,
न राह बता रहे हैं, न तेरे घर का पता बता रहे हैं
रुख में मोड़ नहीं सकता तुझसे मिलने निकला हूं
मैं तेरी बस्ती का मुशाफिर बना बैठा हूं
अब पूछूंगा हवाओं से तेरे घर का रास्ता
जिस तरफ वो महकेंगी उस तरफ जाऊंगा
मुझे बचपन से अंदाजा है तेरी खुशबू का
महसूस करके इक दिन तेरी नजर तक पहुंच जाऊंगा
मुझे यकीन है खुद पर, तेरे दिल में उतर जाऊंगा
मैं मुशाफिर हूं मिलकर ही जाऊंगा।
"कृष्णकांत मिश्रा"
