सुबह - सुबह तेरा आना हंसीं हवा का झोंका है ... उस पर तेरा मुस्काना ...! यह उपहार अनोखा है .... सुबह - सुबह तेरा आना .......... तू बाँहें फैलाए तो ... दुनिया सिमटी आती है ... एक अकिंचन की झोली... खुद ही भरती जाती है ... सब कुछ तुम पर क़ुर्बा है ... किसने मुझको रोका है ... सुबह – सुबह तेरा आना ... दोपहरी में तेरा ये ... जगना – सोना कैसा है ... पल में पलक झपकती है ... पल में जादू – टोना है ... कोई यूं भी सोता है ... या नज़रों का धोखा है ... सुबह – सुबह तेरा आना ...