छोटे-छोटे हाथों वाली
छोटे-छोटे पांवों वाली
उत्सुक-उत्सुक आँखों वाली
सीधे-सादे भावों वाली
बच्ची मेरे गावों वाली , मेरे घर में रहती है . उसका नाम अमाया है ...
उसके पीछे भागदौड़ है
भागदौड़ यह कमरतोड़ है
इस कमरे से उस कमरे तक
क़दम-क़दम पर कई मोड़ हैं
घुटनों-घुटनों धावों वाली , मेरे घर में रहती है . उसका नाम अमाया है ...
अब वह ठन –गन करती है
अनमन –भनभन करती है
अगर कहीं कुछ रुचा नहीं तो
छनमन – छनमन करती है
अद्भुत अपने चावों वाली , मेरे घर में रहती है . उसका नाम अमाया है ...