चेहरा नया तो है मगर वो बात नहीं है
शातिर भी है कमाल मगर वो बात नहीं है .
चिंगारी भी कभी लहक जाती है बेहिसाब
शोला – सी दिखती है मगर वो बात नहीं है .
दिखाने की कोशिश में कुछ ज्यादा दिखा गया
औकात तो उसकी है मगर वो बात नहीं है .
कल मिला था जब मुझे तो बड़ा बेअदब लगा
रिश्ता तो नज़र आया मगर वो बात नहीं है .
आईने ने उसे इस सच से कल मिला दिया
तुम हो बदल किसी के मगर वो बात नहीं है .