एक अनजान शख्स, अपना होने लगा है
ख्वाब बनकर, आंखों में सजने लगा हैं
महज़ इक नज़र, देखा था चेहरा उनका
दिल भी अब उनकी, इवादात करने लगा है
ए , खुदा कुछ तो जादू है उनकी निगाहों में
पत्थर दिल पे भी उल्फत का असर होने लगा है
कुछ गुफ्तगू और इक मुलाकात, का असर है
इक अजनबी सा सख्स अपना लगने लगा है
देख कर उसे, मुझे यह लगता है यादव
बो सख्स भी अब ,मेरे ही रंग में रंगने लगा है
कृष्णा पवन यादव
