जिनके नाम से मेरा नाम है,
वृन्दावन जिनका धाम है,
भक्तों के दिलो में रहने वाले उन,
श्री कृष्णा को बारम्बार प्रनाम है।
वह बड़े दिलवाले हैं,
आज आने वाले हैं,
भक्त सारे हैं तैयार,
किस्मत के खुलने ताले हैं।
जिसने दिल से है पुकारा,
श्याम उसका है सहारा,
है जिसे विश्वास उन पर,
वो किसी से कब है हारा।
हैं वही जिसने कनिष्ठा पर गोवर्धन को उठाया,
सच्चे मन से जो पुकारे है समक्ष उनको वो पाया,
मथुरा, वृन्दावन और बरसाना, जिनका धाम है,
है आज उनका जन्मदिन श्रीकृष्ण उनका नाम है।
