रहना है बड़ा मुश्किल होकर खफ़ा तुमसे, 
मनाना है नहीं आसाँ तुम्हारा रूठना मुझसे | 
तुम्हारी यादके वो दिन, मन भूला नहीं दिलसे, 
न पास थीं तुम फिरभी बातें करता था तुमसे |
आवारगी़ में इश्क़ की था हाल कुछ ऐसा, 
पागल मन तुम्हारे बिन लिपटकर रोता था तुमसे |
अब चाहता नहीं खोना तुम्हें पर क्या करूँ यारा, 
ना तुम ही हो मुझसे मैं भी हूँ नहीं तुमसे |