तेरा हाथ उठा है सिर से, तू कहाँ गयी है माँ |
तेरा हाथ....
ममता थी तेरी वत्सल,
आँचल में सारी खुशियाँ |
खिली फूलों सीथी दुनियाँ,
तेरे हँसने में था सब माँ ||
तेरा हाथ उठा है सिर...
आये जो याद तेरी,
रोती है आँख मैया |
सुबह शाम याद करके,
हैं रोते बहन भैया ||
तेरा हाथ उठा है सिर...
कानों में गूँजती हैं,
माँ तेरी ही अवाज़ें |
कैसे हो बच्चे मेरे,
क्या खाना खाया तुमनें ||
तेरा हाथ उठा है सिर...
तेरे होने से थी आसाँ,
जीवन की सारी राहें |
सिर से उठा है साया,
खोई सभी दिशाएँ ||

