जो निहारे ये आंखे तुम्हारी

उन आंखों से कहना चाहता हूं सुंदर हो तुम।

जो कहे कुछ ये होंठ तुम्हारे

उन होंठो से कहना चाहता हूं सुंदर हो तुम।

जिस ओर जाए ये कदम तुम्हारे

उन क़दमों से कहना चाहता हूं सुंदर हो तुम।

जो खुशबू साथ लिए चलती हो तुम

उस खुशबू से कहना चाहता हूं सुंदर हो तुम।

जो दीदार हो जाए कहीं तुम्हारा

तो क्या में कहूं, सुंदर हो तुम?