कोई हमारी दुनियां में आकर देखो,
थोड़ा सा उसको जी कर देखो,
अपंगता कोई श्राप तो नहीं,
फिर क्यों हमारे जीवन को त्रास नहीं,
हर जगह मिला है बस नजरंदाज,
इसी बात का हमें है ऐतराज,
उम्मीदें तो आंखों में बहुत है हमारी,
पर क्या करे कुछ करने से पहले ही है हिम्मत हारी,
हूं तो मैं भी भगवान के घर से आया, जैसे तू है आया,
फर्क तो मुझमें और सब में तू ही लाया,
भगवान को फर्क देना होता तो इंसान क्यों बनाता,
नाइंसाफी का हमारे साथ रखता तू ही नाता,
बस फर्क यही है की तू है सक्षम,
और मैं हू कुछ करने में अक्षम,
है दो आंखे मेरी भी वही तेरे है जैसे,
है मन भी मेरा वही तेरे है जैसे,
है दिल भी मेरा वही तेरा है जैसा,
फिर ये व्याहार हमारे संग कैसा,
बस नहीं है तो हम चलने में तेरे जैसे योग्य,
इसी ने बना दिया हमारे जीवन को अयोग्य
छू सकते है गगन हम भी,
है अंदर लगन हमारे में भी,
छीन ली गई है नज़र,
हो गए है हर चीज से बेज़र,
चलन क्षमता छीन ली,
बन गए सब से भिन्न भी,
हाथों का सामर्थ्य खो गया,
जीवन का आनंद भी सो गया,
हर कोई हमें है बोझ समझता,
मन की सुंदरता कोई नहीं आकता,
तुलना करना छोड़ दो,
कुछ अच्छाइयों को जोड़ दो,
हर इंसान महान है,
समाज में हक समान है,
क्या अनीति ही हमारी आन है,
इसी व्यवहार में तुम्हारी शान है,
बदहाली उलहाने ताने हर जगह मिले,
फिर भी चेहरे हमारे तब भी खिले,
किस्मत ने साथ दिया नहीं,
नदियां हर वक्त दुखों की बही,
शरीर से कमजोर हूं पर मन से नहीं,
दौड़ने में नहीं तो किसी और में सही,
लड़ाई बहुत बड़ी है हमारी,
तन से हार जाऊं पर मन से नहीं कदापि,
थोड़ा सहानुभूतियों को दिया जाए,
हमारी बाधाओं को थोड़ा कम किया जाए,
वक्त तो दो मंजिल भी पा लेंगे,
हिम्मत हौसले से नाम रोशन कर देंगे,
अपंगता को श्राप न समझो,
जीवन को आसान बनने दो।
