कई सपने संजोए थे हमने भी तेरे संग,

मोह के फेर में गए थे हम भी, तुमसे बंध।


आहत हुए थे हम भी इस प्रेम के मार्ग में,

कि कभी तो गाओगे गीत, तुम मेरे राग में।


जीत न पाए तुम इस निर्मल अनुराग को,

अब मौन ही उत्तर दो — इस विराग को।


ज़ख़्मी है चित्त अब तक,

छलनी है मन अब तक।


न जाने…

आज भी जीते हैं इसी आसरे,

कि कभी तो आओगे, तुम मेरे वास्ते।