2020 का मेघधनुष
किसने कहा ये साल बुरा हैं,
इस साल के बिना तो जैसे सब अधूरा है..!
कितना कुछ शिखाया है इस सालने हमें,
चाहते ना चाहते हुए भी कितना कुछ शिखना पड़ा है हमें..!
कभी हसाया है जमकर तो कभी रुलाया भी हैं,
हर एक हास्य और आँसु की अपनी अलग कहानी भी है..!
कभी लगता की बहुत कठिन था इस साल से गुजरना..!
फ़िर माना बरसात के बिना मेघधनुष्य कैसे दिखता ?!
हर किसी के जिंदगी का सावन इस साल झूमकर बरसा,
किसी के अपने तो किसी के सपने छिन ले गया..!
लगता है जैसे सारे रंग दिखा दिये इस मेघधनुष ने,
लेकिन इन रंगो के बिना जिंदगी में हम बेरंग भी तो नहीं थे..!
ना चाहो फ़िर भी याद रखना पड़े ऐसा ये साल है,
मानो या ना मनो ये साल यकीनन एक कमाल है..!


