तु देख व्योम में स्थित विधु चंद्रमा को,
कैसे भव को प्रकाशमय कर रहा
तु देख इस रात्रि के सुख-दुख के साथी को
कैसे नभ से देख रहा तुझे ।

तु हार क्यों मान रहा ?
देख उस सुधांशु को
खुद में दाग होने पर भी
कैसे जगमगा रहा है ,जग में।

तु देख अंतरिक्ष में स्थित शशि को
कैसे भाव विहिन होकर निहार रहा तुझे ।

तु देख इस सुधाकर के शीतलता को
तु देख इसके शांत स्वभाव को
कैसे तुम्हें यह सिखा रहा है कि -
तु हार क्यों मानता है

मुझे देख- लोग कहते हैं मुझमें दाग है
तो लोगो कि बाते सुन
मैं जगमगाना छोड़ दूं।