शांति सबसे उत्तम धन
कहा हो,तुम
किस कोने में छिपे हो
हर कस्बे, हर गांव, हर शहर
गली गली में तुझे ढूंढा है, मैंने
ना जाने तुम कहा चले गए,तुम



हर घर में विवाद,हर समाज में कुरीति
अब क्या होगा तुम्हारा,कहा बसोगी तुम
कहा मिलेगी लोगों को शांति


हमेशा गांव में, बाजा की नाद,
ढोलक की आवाज
समान बेचने के लिए करते हैं,लोग
पर वो भी क्या करे,उनकी भी मजबूरी है
अपने जीविका चलाने के लिए



कहा जाकर लोग करेंगे अपने गुस्से को शांत
कहा जाकर लोग लेंगे लंबी सांस
कहा जाकर करू में अपने मन को शांत
कहा ढुढू तुझे में
कहा हो तुम?
क्या तुम फिर वापस आओगी?