माना की संघर्ष करना है बड़ा कठिन ,
माना कि संघर्ष के रास्ते में आते हैं अनेक कठिनाई
पर तुम इन कठिनाइयों को पार करो
तुम डरो मत ,तुम इनका संघार करो ।
हमें विश्वास है
तुम एक दिन गगन को छुओगे
पर इतनी दूर की सीढ़ियों को तुम पार करो
अपने मन से हार नामक शब्द निकाल फेंको
तुम हमेशा जीत का स्मरण करो ।
हमें विश्वास है
जो आज तुम्हें ताना मारते हैं ना
कल तुम्हारे आगे पछे चलेंगे
पर तुम इतना करो इनके
ताने से मत डरो
तुम्हें ऊंचाइयों को छूना है
तुम संघर्ष करो।
मैं कहती हु ना,
तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे
खुद पर और भगवान पर विश्वास रखो
तुम संघर्ष करो।
मुझे विश्वास है
जीत तुम्हारी ही होगी,
बस तुम संघर्ष करो।


