देश को तो आजादी मिल गई ।

लड़कियों को आजादी कब मिलेगी ?

कब तक हम डर-डर के जीते रहेंगे ?

कब वह दिन आएगा

जब हम रात में अकेले सफर कर सकेंगे ।


दिलवाने चले थे हमे समानता,

हम तो अभी सुरक्षित भी नहीं है ।

कोई न्यायालय हमें भी तो न्याय दे

कोई इंसान हमारी भी तो गवाही दे ।


कब तक घुट घुट के जिएंगे हम लड़कियां ,

कब मिलेगी हमें आजादी ?

कहने को तो देश आजाद है

क्या देश सच में आजाद है?


Komal Chaudhary