'हो सकता है कुछ भी इस जग में तू हौशला कर तो सही,
बड़ी से बड़ी आग जलाने के लिए थोड़ी सी चिंगारी काफी हैं,
तू चिंगारी की तरह इक बार जल तो सही ...
हो सकता है कुछ भी इस जग में तू हौशला कर तो सही....
तुम्हारी क्षमता से बढ़कर कुछ नहीं है इस जग में
मानव धरा से जा पहुंचा है नीले गगन में....
तू खुद पर इक दफ़ा यकीं कर तो सही...
हो सकता है कुछ भी इस जग में तू हौशला कर तो सही....'
-निक्कू चौधरी
Mar 29, 2022, 11:22 P
