हे केशव! कहां हो तुम?
क्रोधित होकर जाग उठे थे,
द्रोपदी के चीर हरण पर तुम।
क्षोभित होकर बढ़ा रहे थे,
असीम वसन बदन पर तुम।
आ देख,
यहां फिर कितने कौरव,
है भेद रहे भारत का गौरव।
धृतराष्ट्र मौन सिंहासन पर,
है बढ़ा रहे दुस्सासन कर।
फिर से भटक चुके हैं सारे
पांडव, भीष्म, विदुर ज्ञानी।
है बल धन धान्य धनुष द्वारे,
पर बहा रहे केवल पानी।
हे केशव! कहां हो तुम?
मही तुम्हे है रही पुकार,
दूर करो ये घृणित विकार,
अगणित द्रौपदी के करुण चीत्कार,
से गूंज रहा सारा संसार।
अब तो सुन लो ए रचनाकार।
लो फिर से कोई नव अवतार।।
लो फिर से कोई नव अवतार।।
~ Abhi Kr

