अगर वो नाराज है तो दूर रहता रहे,
पर कोई उसे कहे वो बात करता रहे।
पैमाने बहुत थे सबको किनारा किया मैंने,
भले नज़र में ना हो पर वो नज़र आता रहे।
वो एक उम्मीद थी जो खटकने लगी है,
दिल सोचता उसे ही है भले घुटता रहे।
वो अक्सर उस गली से गुज़रा करता है,
बस बेनकाब आये तो तिल दिखता रहे।
'खामोश' ने हिस्से को लिखा अल्फाजों में,
कहानी खत्म है पर वो पन्ने पलटता रहे।