करवा चौथ

करवा चौथ के चाँद, छत पर आना।

अर्ध रात्रि पर्यंत सृजन आज करना।

मन की बातें सारी आज कहनी।

चाँद निराला, बाला हुई दिवानी।

सतायु पर्यंत प्रीत हमें करनी है।

आरज़ू प्रभु को आज सुननी है।

प्रेमाग्नि पर अद्भुत विजय की लिखनी गाथा।

अमृत कलश से प्रथम घूँट पी, नत हो माथा।

सात फेरों का, यह- सात जन्मों का साथ है।

बहुव्यंजनों की सुगंध, स्वाद आज खास है।

शपथ ली, तन मन से आजीवन निभाना है।

कवि को कविता, सुधिजनों को सुनाना है।।


डॉ. कवि कुमार निर्मल_✍️

DrKavi Kumar Nirmal (face book)