इरफान की बातों और यादों को समेटती ' ... और कुछ पन्ने कोरे रह गए : इरफान' सभी फिल्म और इरफान प्रेमियों के लिए एक जरूरी पुस्तक है। यह उनकी जीवनी नहीं है। इसमें उनके साक्षात्कार और उन पर लिखे संस्मरण हैं। यह पुस्तक इरफान के अनोखे व्यक्तित्व को उन्हीं के शब्दों में उभारती है। उनके मित्रों-परिचितों के संस्मरण उनके व्यक्तित्व के अनेक पहलुओं को व्यक्त करते हैं। इरफान को जानने-समझने के लिए यह एक अंतरंग पुस्तक है।

इरफ़ान को जानना, समझना या फिर उनसे मुखातिब होना है तो इसके लिए एक सही पता है ये किताब। उनकी फिल्में हों, जीवन हो, विचार हों या हों उनके अभी तक न सुने किस्से, सभी को समेटती है ये किताब। अजय ब्रह्मात्मज सर का यह प्रयास सिर्फ प्रशंसनीय नहीं है बल्कि बहुत स्वागत योग्य है कि इरफ़ान के बाद भी इरफ़ान को हमारे साथ रखती है यह किताब। ये अक्षर शब्द और शब्द वाक्य नहीं बनाते बल्कि ले जाते हैं उस चमकते सितारे की यात्रा पर जो कभी अस्त नहीं होगा, दैदीप्यमान रहेगा सदैव।