हर शादीशुदा को "ग़ुलाम" कहता है,
ख़ुद को बड़ा ही बे-लगाम कहता है।
अभी तो निकाह से दूर फिरता है,
इश्क़ को बस यूँ ही इल्ज़ाम कहता है।
कल जब क़ाज़ी साहब "क़ुबूल है" पढ़वाएँगे,
वही हर हुक्म को एहतराम कहता है।
उबेद शेख़, ज़रा ये फ़िकरे कम करना,
वक़्त सबका एक-सा अंजाम कहता है।
#विकास_सिंघई