स्त्रियां ही करती हैं समझौता,
हमेशा,
अपने सपनो से,
अपने आप से,
पैदा होते ही कहलाती हैं पराया धन,
छोड़ देती हैं किसी अजनवी के,
लिए अपना घर,
करती हैं काम रात-दिन जाग कर,
बनाती हैं मकानों को घर,
कुछ मंदिरो में प्रवेश पर होती हैं रोक,
स्त्रियो को,
और स्त्रियां ही जनती आई हैं अपनी कोख से,
हज़ारो-लाखो ईश्वर।
#विकास_सिंघई