“ये कब काम आएगा?”
जब तुम हँसकर पूछते हो—
ये चाक, ये वृत्त, ये कोण ज़िंदगी में कब काम आएगा?
मैं चुप हो जाता हूँ, पर गणित नहीं।
वह घड़ी की टिक-टिक में धड़कता है,
साइकिल के पहिए में चलता है,
मुड़ती सड़कों में संभालता है।
किसी गुंबद, किसी मेहराब में
कभी कक्षा का ही एक छोटा वृत्त खड़ा मिलता है।
संतुलन सीखना हो—
केंद्र और परिधि के बीच दूरी बराबर रखनी हो—
तब काम आएगा।
जब जीवन को
बिना डगमगाए
पूरा घेरा बनाना चाहोगे,
तब।
#विकास_सिंघई
#जीवनमेंगणित