किताब: आवारा मसीहा | मनोज झा की नजर से:
आज एक संक्षिप्त चर्चा शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय की बेमिसाल जीवनी...आवारा मसीहा की.. विष्णु प्रभाकर द्वारा लिखित ‘आवारा मसीहा’ 20वीं सदी के आरंभ के सबसे प्रभावशाली बंगाली लेखकों में से एक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रसिद्ध हिंदी जीवनी उपन्यास है। शीर्षक ही अपने आप में विडंबना की ओर इशारा करता है और शरत बाबू के अन्दर विद्यमान दोहरी प्रकृति को दर्शाता है; घुमक्कड़ मिजाजी स्वाभाव और अपने लेखक के रूप में बदलाव का वाहक।
********
यह हिंदी जीवनी शरत चंद्र की गरीबी और संघर्ष से साहित्यिक महानता तक की उनकी यात्रा को दर्शाती है और कई मायनों में उस युग/दौर कि विसंगतियों को उजागर करती है। यह एक ऐसे व्यक्ति का गहरा मानवीय चित्र प्रस्तुत करता है जो समाज के हाशिये पर रहता था, फिर भी उसने इसके सबसे कमजोर सदस्यों - विशेष रूप से महिलाओं और गरीबों को आवाज़ दी।
********
प्रभाकर शरत चंद्र के शुरुआती वर्षों की खोज करते हैं जो आर्थिक कठिनाई, बर्मा में उनके जीवन, उनकी ‘बोहेमियन’ जीवनशैली और उत्पीड़ितों के प्रति उनकी अटूट सहानुभूति से लबरेज़ थे। उपन्यास इस बात पर गहराई से चर्चा करता है कि कैसे व्यक्तिगत पीड़ा और सामाजिक अवलोकन और तदनुपरांत के उनके दर्शन ने उनकी प्रगतिशील और नारीवादी दृष्टिकोण को आकार दियाI अन्यथा देवदास, परिणीता और चरित्रहीन जैसी प्रतिष्ठित कृतियों से हम सब और हमारा साहित्यिक संसार वंचित रह जाता।
********
बगैर ज्यादा शोरगुल के शरत चंद्र स्व-विवेक से लैस विद्रोही के रूप में उभरे, जिन्होंने परंपराओं को चुनौती दी, पितृसत्ता पर सवाल उठाए और अपनी कलम के माध्यम से सामाजिक सुधार का बीड़ा उठाया। प्रभाकर ने उनके भीतर की उथल-पुथल, रचनात्मक पीड़ा और दलितों को ऊपर उठाने की तीव्र इच्छा का वर्णन किया है - जो उन्हें "मसीहा" या बेजुबानों का मसीहा बनाता है।
********
आवारा मसीहा एक व्यक्ति की जीवनी से कहीं अधिक है - यह साहित्य की परिवर्तनकारी-कामी प्रवृतियों को भी सलाम करता और एक ऐसे लेखक को भी जो अपने युग का विवेक बन गया।
********
विष्णु प्रभाकर बताते हैं कि कैसे शरत चंद्र की गरीबी, जातिगत भेदभाव, लैंगिक असमानता और औपनिवेशिक शोषण के साथ व्यक्तिगत मुठभेड़ों ने उनके विश्वदृष्टि और लेखन को गहराई से प्रभावित किया। शरत चंद्र ने अपने उपन्यासों का उपयोग गरीबों, महिलाओं और पीड़ित जातियों की पीड़ा को उजागर करने के लिए किया। उनके पात्र अक्सर समाज के हाशिये से आते थे - वेश्याएं, विधवाएं, विद्रोही महिलाएं और दमनकारी परंपराओं से जूझते युवा।
********
उन्होंने उपरोक्त समूहों के दुखों का महिमामंडन नहीं किया बल्कि सामाजिक रीति-रिवाजों की क्रूरता को उजागर किया। अद्भुत शैली में लिखे इस जीवनी-उपन्यास ने दर्शाया है कि कैसे धार्मिक पाखंड और रूढ़िवादी मानदंडों पर सवाल उठाना युग चेतना और बदलाव के लिए ज़रूरी है। प्रभाकर द्वारा चित्रित उनका जीवन एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो सादगी से रहता था, दूसरों के दर्द को साझा करता था और किसी भी तरह के सामाजिक विशेषाधिकार या पूर्वाग्रह का विरोध करता था।
Author: Manoj Jha (Member of Parliament( RJD), National Spokesperson, Prof. Delhi University)
प्रस्तुत विचार प्रो. मनोज झा के हैं, जो उन्होंने ट्विटर पर व्यक्त किए हैं। ये उनके निजी विचार हैं। यहां व्यक्त किए गए विचार और तथ्य कविशाला के नहीं हैं तथा कविशाला इनके लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या उत्तरदायित्व स्वीकार नहीं करता।
