किताब: ईदगाह | मनोज झा की नजर से:
भारत में आज के ध्रुवीकृत माहौल में मुंशी प्रेमचंद की "ईदगाह" एक बार फिर से पढ़े जाने कि सख्त ज़रूरत हैI बीते संसद सत्र के दौरान मैंने इस खूबसूरत कहानी के एक पहलू का ज़िक्र किया थाI आज के सन्दर्भ में ईदगाह को फिर से पढ़ने के लिए हमें अपने आसपास की कई प्रवृतियों को डिलीट करते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ कहानी में उकेरी गई सार्वभौमिक मूल्यों - करुणा, निस्वार्थता और मानवीय गरिमा - की ओर लौटने का रास्ता ढूंढना पड़ेगा. इसे केवल पहचान की राजनीति या धार्मिक विभाजन के संकीर्ण चश्मे से देखने में कहानी का एक बड़ा मानव मूल्य हमसे विलग हो जाएगा और शायद उसकी हमें पहले से ज्यादा ज़रूरत है I
***********
ईदगाह मूलतः एक गरीब अनाथ लड़के हामिद की कहानी है, जो ईद के दौरान मिठाई या खिलौने खरीदने के बजाय अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदना पसंद करता है। उसका यह निर्णय उसकी छोटी उम्र के बावजूद यह बताता है कि भौतिकवाद से परे प्रेम,करूणा और और नैतिक समृद्धि का एक व्यापक संसार है जो किसी भी धन या धनिकों पर भारी है I ये मूल्य सार्वभौमिक रूप से मानवीय हैं और धार्मिक या सांप्रदायिक सीमाओं से परे हैं।
***********
हां, हामिद एक मुस्लिम लड़का है, और कहानी ईद के दौरान की है, जो एक महत्वपूर्ण त्योहार है। लेकिन लेखक प्रेमचंद ने धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद को केंद्र में रखा हैI आज के माहौल में, धार्मिक पहचान को सांप्रदायिक-राजनीतिक रूप से देखने वालों को भी अहसास है कि हामिद की कहानी एक बच्चे की नैतिक स्पष्टता की कहानी है, न कि धार्मिक दृष्टांत के रूप में।
***********
धार्मिक ध्रुवीकरण के इस दौर में ईदगाह जैसी कहानियाँ हमें एक साझा साहित्यिक विरासत की याद दिलाती हैं जहाँ स्नेह और करूणा जैसे मूल्य मतभेदों को पाटती है। हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रेमचंद मुस्लिम पात्रों को बारीकियों और गरिमा के साथ चित्रित करते हैं I
***********
आज भी ईदगाह एक कहानी के रूप में शक्तिशाली उपकरण हो सकता है, बदलाव उस बदलाव जिसको हम देखना चाहते हैं. हामिद के माध्यम से बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी नैतिक निर्णय के बहुआयामी चरित्र को समझ सकते हैं I
ईदगाह" सिर्फ़ एक मुस्लिम बच्चे की कहानी नहीं बताती बल्कि एक मानवीय कहानी के समीप हमें ले जाती है और रूलाती है। आज के भारत में, इसे सहानुभूति, विनम्रता और साहस के साथ पढ़ना ध्रुवीकरण के खिलाफ़ शांत प्रतिरोध का कार्य है - और हमारी साझा नैतिक कल्पना के लिए सशक्त हस्ताक्षर हो सकता है।
Author: Manoj Jha (Member of Parliament( RJD), National Spokesperson, Prof. Delhi University)
प्रस्तुत विचार प्रो. मनोज झा के हैं, जो उन्होंने ट्विटर पर व्यक्त किए हैं। ये उनके निजी विचार हैं। यहां व्यक्त किए गए विचार और तथ्य कविशाला के नहीं हैं तथा कविशाला इनके लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या उत्तरदायित्व स्वीकार नहीं करता।
