इंसां को क्या चाहिए जीने जलने के लिए
एक दर अपनीयत भरा, अपने ठिकाने के लिए
कभी कभाया एक कन्धा, सर टिकाने के लिए
एक पहरन कमसकम, लाज छुपाने के लिए
एक हमसफ़र दिलदार, सोने सुलाने के लिए
उन्दा यार, जो जाएँ भी तो लौट आने के लिए
कुछ अदद कहानियां, बहाने बनाने के लिए
एक पानवाला पास में, मघई खाने के लिए
हलकी हवा जमघट पर, पतंग उड़ाने के लिए
कभी कभी कुछ ओले, सर मुड़ाने के लिए
चंद जाम कभी कभी, उनको भुलाने के लिए
कुछ गज़लें जानदार, गुनगुनाने के लिए
कुछ लमहें अपने साथ, तनहा बिताने के लिए
निमास्क ताज़ा, सवेरे सवेरे, जन्नत दिखाने के लिए
कागज़ लकड़ी सर्द रातों में, आग जलाने के लिए
कुछ ख़्वाब मनचाहे, दिल बहलाने के लिए
ज़िंदादिली कभी कभी, पार लगाने के लिए
एक चिंगारी अपने अंदर, अरमां जगाने के लिए
एक साथी आजीवन, मनने मनाने के लिए
एक भाई पास में, हंसने, हंसाने के लिए
एक बहन प्यारी सी, खिलखिलाने के लिए
एक माँ, खाना परोसे, पास बुलाने के लिए
इंसां को क्या चाहिए, जीने जियाने के लिए
इंसां को क्या चाहिए, जीने जियाने के लिए
किशोर अस्थाना