हर दिल में भारत गूंजे
भारत हमको भाता
भारत हैं हम भारतवासी
हम भारत भाग्य विधाता
उत्तर, दक्खिन, पूरब, पच्छिम
तिरंगा है लहराता
गौरव से उन्नत है मस्तक
दिल भारत भारत गाता
प्राण हमारा भारत ही है
ऐसा गहरा नाता
भारत की जय हो जय हो
हम भारत के जय दाता
सब मिल एक हुए यहाँ
है ये अद्भुत गाथा
भारत हैं हम भारतवासी
हम भारत भाग्य विधाता
हम भारत भाग्य विधाता

