हम कुछ भी ना चाही, पर जिधर मुड़ी ‘कुछ’ पाई


तन बोले भूख लागी, चल हम कुछ खाई

सूखी रोटी छोड़ पगले, उधर रहा हलवाई

मन समझे वो अति ज्ञानी, पढ़, अक्षर ढाई

इधर उधर की बातन, हमका आ समझाई

हम कहें हम कुछ ना चाही, छोड़ो हमका भाई


चारों ओर जगवा जागे, बहुतेरे लोग लुगाई

कुछ हमका दुश्मन मानें, आँख लाल दिखाई

और हम कुछका भावें, बहुत प्यार जताई

पर सब चाहें हमहु चलें, जिधर वो चलाई

हम कहें हम कुछ ना चाही, छोड़ो हमका भाई


बहुतेरे कहें वो खुदा के बंदे, हमका आ डराई

दिखावें हमका दोज़ख़ खाई, हूरन से ललचाई

कोई बोलत भज भगवान, कोई नमाज़ पढ़ाई

कोई हमका संदेसा भेजे, “बन जा तू ईसाई”

हम कहें हम कुछ ना चाही, छोड़ो हमका भाई

मन लालच में मतवाला, तन बना सौदाई

लोगन आपन नाच नाचें, आपन गान गाई

आत्मा ना जानें पर परमात्मा गुन चिल्लाई

सब चाहें हम सीखें उनसे, सोचें हम बौराई

हम कहें हम कुछ ना चाही, छोड़ो हमका भाई-

नाही, हम ‘कुछ’ ना चाही,

छोड़े हमका भाई



किशोर अस्थाना 'भैरव'