जब सभी पेड़ काट दिए जाएंगे
तब बची रह जाएंगी उनकी स्मृतियां
वे स्मृतियां, जो जब भी मैं वहां से निकलूंगा
मुझसे पूछेंगी कई अनगिनत सवाल
जैसे
पेड़ क्यों काटे गए ?
परिंदों के घर क्यूं उजाड़े गए ?
अब परिंदे कहां रहेंगे ?
इन्हीं सवालों को मैं अपने मन में लिए लौटूंगा और पाऊंगा ,
एक पेड़ बचा है मेरी किताब में
मेरी स्मृतियों से भरी उस किताब में
जिसे में लोगों की नज़रों से छुपा कर रखूंगा
अपने पास सहेज कर रखूंगा !

