96 Normal 0 false false false EN-GB X-NONE X-NONE

ये जो तू अक्सर बिन बताए

बिन कुछ कहे, बिन बात किए

बिन अपने होने, ना होने का इशारा दिए

अक्सर बिन किसी भी आहट के

गुज़र सा जाता है मेरे आगे से

जैसे समंदर के साहिल पे

मुक़ाम-ए-मुहब्बत के मनाज़िल पे

किसी लहर की दस्तक होती है

और पाँव की तले की रेत से

बाद-ए-विसाल फिर हिजरत होती है

 

कभी कभी तो आवाज़ भी देता है तू

आवाज़, अनसुनी भी और अनकही भी

मैं ही हूँ, दिल-ए-नशाद का मारा

अवार्गी का मक़तूल, फ़क़त आवारा

तेरी सर्गोशियों को ग़फ़लत से

तेरी ख़ामोशियों को मुनाफ़रात से

नज़रअन्दाज़ सा किए देता हूँ

 

अभी तू पास था, और अब तू नहीं है

मैं हूँ, मेरा दिल-ए-मुज़्तर है

जो है बस पहलू में यही है

दिल-ए-ज़ार को मेरे सिर्फ़

अरमान-ए-विसाल है तेरा

ये उम्मेद की लौ है दिल में

की तेरी ताबिंदगी की तासीर

मेरी बेइंतहाँ तारिकी में

मेरी बेज़ारियत में

मेरी मुफ़लिसी की बारीकी में

फिर एक रोज़ आएगी

 

रु-ब-रु होंगे जब मैं और तू

क्या हसीन-ओ-दिलकश वो मंज़र होगा

चर्चा-ए-विसाल,ऐ मुंतज़र माशूक़

ज़मीन पर, अर्श पर, उफ़्फ़क पर होगा

हम तो अब इसी ईज़्तेरार में जीते हैं

शाम-ओ-सहर तेरे इंतेज़ार में जीते हैं

 

फिर जब तेरे जाने की घड़ी आएगी

तू फिर बिन बताए,बिन कुछ कहे, बिन बात किए

बिन अपने होने ना होने का इशारा दिए

गुज़र सा जाएगा मेरे आगे से

96 Normal 0 false false false EN-GB X-NONE X-NONE

जैसे समंदर के साहिल पे

मुक़ाम-ए-मुहब्बत के मनाज़िल पे

किसी लहर की दस्तक होती है

और पाँव की तले की रेत से

बाद-ए-विसाल फिर हिजरत होती है