युद्ध है आरंभ ,

या कि अंत होगा ,क्या पता ?

मासूमों का क़त्ल होगा ,

कत्लेआम क्या पता ?


कल तक जो हाथ ,

हाथ में किताब थे लिए ।

आज भूख से बिलख ,

रहे भविष्य के लिए ।


राजनीति राज रक्त की ,

है होली खेलती ।

राजनायकों की फसल,

खून से है सींचती ।


युद्ध है आरंभ या कि ,

अंत होगा ,क्या पता ?