जीत हूं मैं हार हूं ,

मैं देव हूं मैं दैत्य भी ।

मस्तक का तिलक मैं,

व पैरों का धूल भी ।

शून्य हूं मैं संख्य हूं ,

मैं शीत हूं मैं उष्ण भी ,

रात्रि का सूर्य हूं ,

व दिन की हूं चांदनी ।


पूछता सवाल खुद से ,

हूं हमेशा कौन हूं ?


तू बता मैं कौन हूं ?