अपनों और सपनों

के बीच बस यूंही.....


पलती है जिदंगी

जलती है जिंदगी...


हंसती है जिंदगी

फसती है जिंदगी...


जचती है जिदंगी

डसती है जिंदगी...


बकती है जिंदगी

तकती है जिंदगी...


अपनों और सपनों

के बीच बस यूंही....


अपने सपने

सपने अपने

दोनों अधूरे...

जिंदगी में

जिंदगी भर यूंही


अपनों और सपनों

के बीच बस यूंही.....


© किशन लाल रोहिल्ला...