*ऐ जिन्दगी*
जिन्दगी की है यह जिंदादिली
हर माहौल में है जो
खिली-खिली,
ना समझ,ना सोच
फिर भी वक्त बदलता है रोज़।
कैसे वक्त के साथ ठहरू,
कैसे इसे अपना कह लूं।
रूक जाता हूं , झुक जाता हूं
ताकि वक्त के साथ,
इस जिंदगी को अपना लूं।
जिन्दगी की इन राहों में,
मिल रहे इन घावों में।
कैसे सब कुछ सह लूं,
ऐ जिन्दगी कैसे सब कुछ सह लूं।

