बिल्कुल अपना सा लगता है, जब भी मैं तुम से मिलती हूँ, बिल्कुल घर सा लगता है ❤️❤️..
जब भी मिलते बहुत दिनों बाद
हमेशा अपने लगते हो,
दूर रह कर भी तुम मुझे
पास हमेशा लगते हो।
खुश होती मैं उतनी ही जितनी पहली बार थीं,
लेकिन अब मिलना तुमसे हमेशा नया लगता है।
बातें होती अब दो चार ही, पर भाव भरा अंबर लगता है,
मै ज़ब भी तुमसे मिलती हूँ बिलकुल घर सा लगता है।