मेरा ख्वाब ऐसे टूटा, जब से तू मुझसे रूठा।
मेरा दिल ये अकेला,तूने खेल ऐसा खेला।
तुझको दिल यू पुकारे ,जैसे जलते अँगारे।
तुझपे दिल मेरा हारा, तू था कितना ही प्यारा।
जिंदा है तू मुझमे कही, मिलने तो आ मुझसे यही।
मेरा दिल है ऐसे टूटा, जैसे किसने मुझको लूटा।
अब मै खो गई ऐसे ,जबसे साथ तेरा छूटा।
देखा तुझको जो ऐसे ,कभी रो न पायी वैसे।
अब ये कैसे मैं बताऊ,कैसे भूल तुझको जाऊ।
जिंदा है तू मुझ मे कही,मिलने तो आ मुझसे कभी।
तुझको चाहा यू ऐसे,बरसो बिछड़े हो जैसे।
अब तू मेरा आसमा है, तुझको अब तो सब पता है।
तू तो चांद मे खोया, दिल ये देख के रोया।
वापस ला ना तुझको पाऊ ,बस ये सोचती मैं जाऊ।
कि जिंदा है तू मुझ में कही,मिलने तो आऊ कभी तुझसे वही।
@Kiran Rawat


