दूर दूर तक

दिख नहीं रहे तुम कही,

मैं हमेशा से ढूँढती हूँ तुम्हे यही,

इतने भी तुम मुझसे अनजाने नही,

मुझे पता है हो तुम यही कही,

मत रहो ना चुप ,ये खामोशी मुझसे सही नहीं जाती,

हो तुम यही कही, मैं बस तुम्हे देख नही पाती।

मेरे दिल के किसी कोने मे तुम हमेशा रहोगे,

जानती हूँ अब ये तुम कभी नही कहोगे।

जब भी सोचू तेरे बारे में मैं,इन आँखों मे होता हैं पानी,

जो कभी बतायी नहीं तुझे ,ये वो है अनजान कहानी।

काश की कोई रास्ता होता ,जो आ पाता वापस हम तक,

काश की ये सारी बातें पहुँच रही हो बस तुम तक।