दुनिया के रंग
कितने रंगीले ,कही हैं सुनसान
तो कही है मेले।
सबकी हैं अपनी अलग कहानी,
जो हैं एक दूसरे से अनजानी।
क्या पता यहाँ कौन कितना अकेला?
अपने कामों का सबका अलग झमेला।
दो पल भी नही इस रूह के पास,
बस अपने अलावा सबसे हैं आस।
दो पल ठहर जा वक़्त ऐ मेरे,
चुरा लू खुशियां पास से तेरे।
छूट गया पीछे वो मेरा,
सुनहरी यादों का नया सवेरा।
रंगीली दुनिया मुझे कभी रास न आई,
बस ढूंढ लू मै अपनी परछाई।

